International Day of Older Persons: NCD Cell स्वास्थ्य समिति साहिबगंज द्वारा विश्व वृद्ध दिवस स्नेह स्पर्श वृद्धा आश्रम धोबी झरना साहिबगंज में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्धघाटन सिविल सर्जन डॉ प्रवीण कुमार संथालिया , डॉ विजय कुमार, डॉ अमित कुमार, प्रो रंजीत कुमार, डॉ राजेश कुमार तथा बाल विकास पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

वहीं सिविल सर्जन साहिबगंज के द्वारा बताया गया हर महीने के तीसरे शनिवार को वृद्ध आश्रम में एनसीडी स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जांच किया जाता है। साथ ही साथ लोगों को यह भी बताया गया कि कि अगर लोग अपने माता-पिता और बुजुर्गों का सही से सम्मान करेंगे एवं ख्याल रखेंगे तो इस वृद्ध आश्रम की जरूरत नहीं होगी। सिविल सर्जन के द्वारा विश्व वृद्ध दिवस के अवसर पर आने वाले शरद ऋतु के लिए सभी वृद्ध जनों को कंबल देकर सम्मानित किए। वही डॉक्टर विजय कुमार द्वारा वृद्ध लोगों के प्रति सम्मान एवं संवेदनशील रहने हेतु विषय पर व्यापक जानकारी दिए।
मौके पर अमित कुमार वित्तीय सलाहकार एनसीडी सेल, पंकज पीटर सोरेन डीपीए एनसीडी सेल, राजीव कुमार पाल सोशल वर्कर एनटीसीपी, राजीव रंजन कोऑर्डिनेटर डीपीएमयू, संजय राम फैमिली प्लानिंग काउंसलर डीपीसी, संदीप कुमार एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें: Sahibganj: बाढ़ को लेकर आपदा प्रबंधन की वर्चुअल बैठक संपन्न









