Barharwa: आजीविका उत्पाद प्रदर्शनी मेला का सफल आयोजन, सांसद व विधायक प्रतिनिधि रहे उपस्थित

Barharwa: झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी, पलाश साहिबगंज के तत्वावधान में बरहरवा प्रखंड के कृषक पाठशाला में शनिवार को प्रखंड स्तरीय उत्पादक समूहों का आजीविका उत्पाद प्रदर्शनी मेला सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन प्रखंड स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण उत्पादक समूहों द्वारा निर्मित आजीविका उत्पादों के प्रदर्शन, विपणन और ब्रांडिंग को बढ़ावा देना था।

इस अवसर प्रखंड विकास पदाधिकारी,जिला कार्यक्रम प्रबंधक,जिला कृषि पदाधिकारी,माननीय सांसद प्रतिनिधि, माननीय विधायक प्रतिनिधि, कार्यकारी 20 सूत्री अध्यक्ष तथा सदस्य, उप परियोजना निदेशक आत्मा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सहित JSLPS के कर्मी, कैडर एवं उत्पादक समूह से जुड़ी दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

  • स्थानीय उत्पादों को मिला मंच

प्रदर्शनी में कृषि उत्पाद, जैविक खाद्य सामग्री, हर्बल गुलाल, हर्बल उत्पाद अन्य स्वदेशी उत्पादों की स्टॉल लगाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें अपने उत्पादों के विपणन के लिए मंच प्रदान करना था

  • उत्कृष्ट उत्पादक समूहों को किया गया सम्मानित

मेले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अभी सखी मंडल को हर्बल गुलाल के लिए प्रथम स्थान साथ ही साथ सुनीता मरांडी (चना), माजदा खातून (सिम), कुमारी सुहागनी (कद्दू), बसंतपुर उत्पादक समूह के दीदियों को लहसुन, प्याज़, बंधागोभी इत्यादि के लिए प्रथम पुरस्कार मिला तथा एलिना परवीन (गेंहू) में द्वितीय पुरस्कार के साथ उत्पादक समूहों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए दिया गया ताकि वे अपने उत्पादों की गुणवत्ता और नवाचार में और सुधार कर सकें।

  • बाजार से जोड़ने की पहल

कार्यक्रम के दौरान वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधियों ने महिला उत्पादक समूहों को विभिन्न योजनाओं और बैंकिंग सेवाओं की जानकारी दी। साथ ही उत्पादक समूहों को वित्तीय सहायता और विपणन तकनीकों की जानकारी देकर बाजार से जोड़ने की पहल की गई।

  • भविष्य में बड़े स्तर पर आयोजन की मांग

उपस्थित अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों ने इस आयोजन की सराहना की और इसे भविष्य में और बड़े स्तर पर आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

यह कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: बेतोना पहाड़ के ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए उपायुक्त

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!