Sahibganj: बीडीओ ने बोरियो स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

BDO inspected Borio Health Center

Sahibganj: प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) नागेश्वर साव ने  बोरियो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में चल रहे मरम्मती कार्यों का जायजा लिया और भवन अभियंता को गुणवत्ता के साथ कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।

उन्होंने ओपीडी, लैब, प्रसव वार्ड एवं दवा वितरण केंद्र का भी गहन निरीक्षण किया। बीडीओ ने सभी संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया कि मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए सफाई कर्मचारियों को परिसर के अंदर एवं बाहर नियमित सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र की स्वच्छता एवं व्यवस्था सीधे आम जनता की सेवा से जुड़ी है, इसलिए इसमें किसी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए।

निरीक्षण के समय चिकित्सा पदाधिकारी समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद थे। बीडीओ ने बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों की सराहना भी की।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: उपायुक्त हेमंत सती ने किया साहेबगंज मंडल कारा का औचक निरीक्षण

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!