Pakur: सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र शिविर का आयोजन

Pakur: Digital life certificate camp organized for social security pensioners
  • उपायुक्त मनीष कुमार ने किया उद्घाटन, तीन-तीन पंचायतों में प्रतिदिन लगेंगे कैंप

Pakur: धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तत्वावधान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र प्रदान करने हेतु एक दिवसीय शिविर का आयोजन सोमवार को सदर प्रखंड सभागार में किया गया। शिविर का विधिवत उद्घाटन पाकुड़ उपायुक्त श्री मनीष कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री त्रिभुवन कुमार सिंह, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्रीमती कांति रश्मि तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि,

“डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र एक आधार-आधारित प्रणाली है, जो बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से पेंशनधारकों को प्रमाणन की सुविधा प्रदान करती है। इससे पेंशनधारकों को प्रमाणपत्र के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।”

उन्होंने जानकारी दी कि जिले के सभी प्रखंडों में प्रतिदिन तीन-तीन ग्राम पंचायतों में इस तरह के शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि सभी पेंशन लाभार्थी अपने निकटतम स्थान पर ही डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र बनवा सकें। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के अंतर्गत आधार सीडिंग और बैंक ई-केवाईसी की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण कराने की अपील की। उन्होंने उपस्थित लाभुकों और ग्रामीण प्रतिनिधियों से कहा कि वे इस अभियान को सफल बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।

शिविर में बड़ी संख्या में पेंशनधारी लाभुकों, ग्राम प्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही। मौके पर संबंधित विभाग के कर्मी उपस्थित रहकर जीवन प्रमाण पत्र प्रक्रिया को सरलता से पूर्ण कराते दिखे।

ये भी पढ़ें: Pakur: स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण 2025 के तहत किया गया मूल्यांकन, बेहतर प्रदर्शन वाली पंचायतों को मिलेगा सम्मान

AZAD ALAM
Author: AZAD ALAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!