Pakur: हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता रथ रवाना

Pakur: Awareness chariot dispatched on Hepatitis Day

Pakur, 31 जुलाई: विश्व हेपेटाइटिस दिवस के मौके पर आज जिला प्रशासन की ओर से लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए एक जागरूकता रथ रवाना किया गया। इस रथ को रविन्द्र भवन (टाउन हॉल) परिसर से उपायुक्त मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. मनीष कुमार सिन्हा, और जिला बीवीडी पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उपायुक्त मनीष कुमार ने बताया कि यह रथ जिले के सभी प्रखंडों में घूमकर लोगों को हेपेटाइटिस बीमारी और लीवर की देखभाल के बारे में जानकारी देगा। उन्होंने कहा कि लीवर शरीर का एक जरूरी अंग है, जिसे स्वस्थ रखने के लिए साफ-सुथरा खाना, साफ पानी और सही दिनचर्या जरूरी है।

उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों से लोग बीमारी के लक्षण, बचाव और इलाज को बेहतर समझ पाते हैं। जिला प्रशासन का मकसद है कि ज्यादा से ज्यादा लोग स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और समय पर जांच करवाएं।

ये भी पढ़ें: Pakur में नीलाम पत्र वादों के निपटारे के लिए चला मेगा शिविर अभियान, 1354 मामलों का निष्पादन

AZAD ALAM
Author: AZAD ALAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!