Dumka: छठ महापर्व को लेकर उपायुक्त ने छठ घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा और सफाई पर दिया जोर

Dumka: Deputy Commissioner inspected Chhath Ghats for the Chhath festival, emphasising on security and cleanliness.

Dumka: छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शनिवार को जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जिले के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, अग्निशमन, सुरक्षा प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि छठ पर्व आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है, इसलिए श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी घाटों पर सीसीटीवी कैमरे, रस्सी या अन्य उपयुक्त व्यवस्था, गोताखोर की प्रतिनियुक्ति और मेडिकल टीम की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने घाटों तक जाने वाले मार्गों पर प्रकाश और सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने, तथा जिला नियंत्रण कक्ष को पूर्ण रूप से सक्रिय रखने पर भी जोर दिया।

पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने बताया कि सभी घाटों पर महिला और पुरुष पुलिस बल तैनात रहेंगे और सुरक्षा के सभी उपाय सुनिश्चित किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

ये भी पढ़ें: Dumka: उपायुक्त की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन बैठक, छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता

SANTOSH SINHA
Author: SANTOSH SINHA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!