साहब ने ही बनाया नियमों का माखौल: बिना हेलमेट और मोबाइल पर बात करते बुलेट पर निकले Sahibganj के दो वरीय अधिकारी

The officer himself made a mockery of the rules: Two senior officers of Sahibganj went out on a Bullet without helmet and talking on mobile.

Sahibganj: जिले में आम लोगों पर यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई की जाती है, लेकिन जब नियम तोड़ने वाले खुद प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी हों, तब सवाल उठना लाज़मी है।शनिवार की सुबह करीब नौ बजे साहिबगंज के सीओ सह बीडीओ बासुकीनाथ टुडू और नगर परिषद प्रशासक अभिषेक कुमार सिंह को पटेल चौक सब्जी मंडी क्षेत्र में बिना हेलमेट बाइक चलाते हुए देखा गया।

चश्मदीदों के अनुसार, नगर प्रशासक अभिषेक कुमार सिंह एक बुलेट बाइक चला रहे थे, जबकि उनके साथ अंचलाधिकारी बासुकीनाथ टुडू भी सवार थे। न केवल दोनों के सिर पर हेलमेट नहीं था, बल्कि नगर प्रशासक को बाइक चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करते हुए भी देखा गया। यह स्पष्ट रूप से मोटर व्हीकल एक्ट के तहत गंभीर उल्लंघन की श्रेणी में आता है।

स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि जब जिले के वरीय पदाधिकारी ही यातायात नियमों का पालन नहीं करेंगे, तो आम जनता से इन नियमों के पालन की उम्मीद कैसे की जा सकती है। कई लोगों ने यह भी कहा कि आम नागरिकों को बिना हेलमेट या ट्रैफिक नियम तोड़ने पर चालान काट दिया जाता है, लेकिन अधिकारियों पर कार्रवाई न होना कानून के दोहरे मापदंड को दर्शाता है।

ज्ञात हो कि प्रशासन समय-समय पर सड़क सुरक्षा सप्ताह और ट्रैफिक जागरूकता अभियान चलाता है, जिनमें खुद यही अधिकारी लोगों को नियमों के पालन की सीख देते हैं। ऐसे में उनका स्वयं नियम तोड़ना न केवल असंवेदनशीलता बल्कि प्रशासन की साख पर भी प्रश्नचिह्न लगाता है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए, ताकि यह संदेश जाए कि कानून सबके लिए समान है, चाहे वह आम नागरिक हो या सरकारी अधिकारी।

क्या कहते हैं जिला परिवहन पदाधिकारी?

साहिबगंज जिला परिवहन पदाधिकारी मिथलेश चौधरी ने कहा कि,

“पदाधिकारियों को ऐसा नहीं करना चाहिए, यह नियम के विरुद्ध है। जाँच में मामला सत्य पाया जाता है तो कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।” – मिथलेश कुमार चौधरी, जिला परिवहन पदाधिकारी

ये भी पढ़ें: Sahibganj: गंगा में डूबे दो किशोर का मिला शव, बांसकोला घाट पर दफनाया

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!