Sahibganj में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर घायल

Speeding Tractor Collides with Motorcycle in Sahibganj; Two Youths Seriously Injured

Sahibganj: साहिबगंज के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित डीबीएल रोड पर बुधवार देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पीछे से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान शोभनपुर दियारा डीबीएल रोड निवासी मो. ताहिर के पुत्र मस्कूर आलम (30) और मो. हुसैन के पुत्र मो. मुश्फिक (25) के रूप में हुई है।

परिजनों ने बताया कि दोनों युवक बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को धक्का मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि घायल मस्कूर आलम का पैर टूट गया है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं दूसरे घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: 17.84 लाख से संवरेगा बरहेट का गांधी मैदान, बनेगी चहारदीवारी और सार्वजनिक चबूतरा

MOHSIN RAJA
Author: MOHSIN RAJA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!