Sahibganj: बकरीद को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन, प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी पर सख्त रोक

Sahibganj: Administration on High Alert Ahead of Bakrid; Strict Ban Imposed on the Sacrifice of Prohibited Animals

Sahibganj: आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को मुफस्सिल थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सदर एसडीपीओ साहिबगंज सुशील कुमार ने की, जबकि नेतृत्व सदर प्रखंड बीडीओ बासुकीनाथ टुडू, मंडरो अंचल अधिकारी संजय शुक्ला एवं नगर प्रभाग इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता कर रहे थे।

बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि बकरीद पर्व के दौरान प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी पर पूरी तरह रोक रहेगी। सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि कुर्बानी के बाद बचे अवशेषों को निर्धारित एवं उचित स्थान पर ही रखें, ताकि स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित न हो और क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बना रहे।

Sahibganj: Administration on High Alert Ahead of Bakrid; Strict Ban Imposed on the Sacrifice of Prohibited Animals

उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों और सोशल मीडिया गतिविधियों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, भड़काऊ पोस्ट करने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी समुदाय आपसी भाईचारे और जिम्मेदारी के साथ त्योहार मनाएं।

सदर प्रखंड बीडीओ बासुकीनाथ टुडू ने भी लोगों से शांतिपूर्ण वातावरण में बकरीद मनाने की अपील की और कहा कि सामाजिक सौहार्द बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

बैठक में नगर थाना इंस्पेक्टर अमित कुमार, मुफस्सिल थाना प्रभारी अनीश कुमार पांडेय, एसआई अखिलेश कुमार, एएसआई उमाकांत ओझा, एएसआई रविन्द्र यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य यारानुलहक उर्फ गोले, पूर्व उपप्रमुख ब्रह्मदेव यादव, मो. हनान, मनोज यादव, दारा सिंह यादव, किरण देवी सहित कई जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: मुख्यमंत्री के आह्वान पर पुलिस ने दिखाई इंसानियत, जगह-जगह लगे प्याऊ; अब सामाजिक संगठनों और विपक्ष से भी उम्मीद

MOHSIN RAJA
Author: MOHSIN RAJA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!