Sahibganj: मालिन स्वास्थ्य उपकेंद्र पर लटका ताला, औचक निरीक्षण में खुली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल

Sahibganj: Malini Health Sub-centre Found Locked; Surprise Inspection Exposes the Flaws in the Healthcare System

Sahibganj: ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। कांग्रेस स्वास्थ्य विभाग के जिला अध्यक्ष प्रमित तिवारी द्वारा मालिन ग्राम स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र के औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल बंद पाए जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। निरीक्षण के बाद प्रमित तिवारी ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

प्रमित तिवारी ने बताया कि उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि मालिन स्वास्थ्य उपकेंद्र नियमित रूप से बंद रहता है, जिसके कारण ग्रामीणों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। शिकायतों की सत्यता जानने के लिए जब उन्होंने स्वयं स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया तो वहां ताला लटका मिला। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार और स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है, लेकिन स्वास्थ्य केंद्रों के बंद रहने से आम लोगों को इलाज के लिए अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ रही है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। यदि स्वास्थ्य केंद्र ही बंद रहेंगे तो ग्रामीणों का भरोसा सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं से उठ जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।

इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी स्वास्थ्य उपकेंद्र को नियमित रूप से संचालित करने और चिकित्सकीय सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग उठाई। प्रमित तिवारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वह इस मुद्दे को उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाकर समाधान का प्रयास करेंगे।

निरीक्षण के दौरान विक्की यादव, गोपाल साहा, संतोष मिश्रा, अमरकांत भगत, अरुण साहा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: Barharwa: बिंदुपारा में खुशी नर्सिंग होम का शुभारंभ, आलमगीर आलम बोले- ग्रामीणों को अब मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

MOHSIN RAJA
Author: MOHSIN RAJA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[the_ad_group id="2049"]

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!