Rajmahal विधानसभा में विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक एमटी राजा ने 2.34 करोड़ की 11 योजनाओं का किया शिलान्यास

Development Gains New Momentum in Rajmahal Assembly Constituency; MLA MT Raja Lays Foundation Stones for 11 Schemes Worth ₹2.34 Crore.

Rajmahal/Sahibganj: राजमहल विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए राजमहल विधायक मो. ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने सोमवार को 2.34 करोड़ रुपये की लागत से विशेष प्रमंडल विभाग की 11 योजनाओं का शिलान्यास किया। राजमहल एवं उधवा प्रखंड क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान विधायक ने विभिन्न विकास योजनाओं की आधारशिला रखी और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक एमटी राजा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में पिछले तीन दशकों से सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं थीं, वहां भी अब सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके साथ ही पेयजल, सार्वजनिक भवन और अन्य आवश्यक सुविधाओं को गांवों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने राजमहल प्रखंड के लखीपुर बनगांव स्थित मोइनुल इस्लाम मदरसा में तीन कमरों के निर्माण कार्य, गुनिहारी पंचायत के नागेश्वर बाग में डीप बोरिंग एवं जलमीनार निर्माण, प्राणपुर स्थित नवाब पोखर और तौफिक आलम तालाब में सीढ़ी घाट निर्माण, नागेश्वर बाग में सार्वजनिक विभाग भवन निर्माण तथा उधवा प्रखंड के श्रीघर में नारायण मंदिर के समीप पोखर के सौंदर्यीकरण एवं गार्डवाल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

इसके अलावा जोका क्षेत्र में काली स्थान चौक से कुदरत के खेत तक पीसीसी सड़क, नाला एवं पुलिया निर्माण, गेंदा के घर से इमाम शेख के घर तक नाला सहित पीसीसी सड़क निर्माण तथा कार्तिक स्थान से काली स्थान होते हुए कब्रिस्तान तक पीसीसी सड़क निर्माण जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की भी आधारशिला रखी गई।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है। सड़क, पेयजल, शिक्षा और सार्वजनिक सुविधाओं के विकास से ग्रामीणों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

इस अवसर पर विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता रमाकांत, विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू, झामुमो राजमहल प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान, उधवा प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली उर्फ बाबू, काजू मल्लिक, अली कमिशन, विकास यादव, अजय दास, मोहम्मद इब्राहिम, मो. यासीन, मो. मंजूर, मो. जियाउल, मो. नईम, हारून रशीद, तमल मंडल, गणेश कीर्तनिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: 74वें जन्मोत्सव पर शुभकामनाओं की बौछार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनुकूल चंद्र मिश्रा ने सादगीपूर्ण मनाया समारोह

MOHSIN RAJA
Author: MOHSIN RAJA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[the_ad_group id="2049"]

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!