Sahibganj: कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनुकूल चंद्र मिश्रा ने सोमवार को अपना 74वां जन्मोत्सव हर्षोल्लास एवं आत्मीय माहौल में मनाया। उनके निजी होटल अभिनव श्री में आयोजित समारोह में परिवार, मित्रों, शुभचिंतकों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना की।
जन्मोत्सव के अवसर पर केक काटकर खुशियाँ साझा की गईं। उपस्थित लोगों ने अनुकूल चंद्र मिश्रा के सामाजिक योगदान, मिलनसार व्यक्तित्व और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उन्हें समाज का प्रेरणास्रोत बताया। समारोह में लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि अनुकूल चंद्र मिश्रा लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं। उनके सहज व्यवहार और समाज के प्रति समर्पण ने उन्हें लोगों के बीच विशेष पहचान दिलाई है।
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उनका जन्मदिन सादगी और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों, मित्रों और रिश्तेदारों ने फोन, सोशल मीडिया तथा व्यक्तिगत रूप से पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। पूरे दिन उनके आवास और समारोह स्थल पर शुभचिंतकों का आना-जाना लगा रहा, जिससे माहौल उत्सवमय बना रहा।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक कालू यादव, अधिवक्ता जनार्दन प्रसाद, नित्यानंद गुप्ता, मो. अल्ताफ हुसैन, मो. शमसूल, सुनील पासवान, अजय कुमार यादव, पत्रकार बचन कुमार पाठक, अरविंद कुमार यादव, सहेंद्र प्रसाद, पंकज वर्मा, चंदन कुमार, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित स्वदेशी, जिला विकास समिति के अध्यक्ष अभिक्रम सिंह, मुर्शाद अली सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें: Sahibganj: चाणक्य जयंती पर गूंजा ज्ञान और राष्ट्रनिर्माण का संदेश, सामाजिक गोष्ठी में वक्ताओं ने रखे विचार







