Sahibganj में प्रशासनिक फेरबदल, DTO मिथिलेश चौधरी और अपर समाहर्ता गौतम भगत का तबादला

Administrative Reshuffle in Sahibganj: DTO Mithilesh Chaudhary and Additional Collector Gautam Bhagat Transferred

Sahibganj: राज्य सरकार द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत साहिबगंज के जिला परिवहन पदाधिकारी Mithilesh Kumar Chaudhary एवं अपर समाहर्ता Gautam Kumar Bhagat का तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में कई अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन का आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी को रांची स्थित RINPAS में उप निदेशक के पद पर पदस्थापित किया गया है। साहिबगंज में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने परिवहन विभाग से जुड़े कार्यों के निष्पादन, सड़क सुरक्षा अभियान, वाहन जांच अभियान तथा राजस्व संग्रहण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाई।

वहीं साहिबगंज के अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत को जमशेदपुर स्थित स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना में संयुक्त सचिव के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है। अपने कार्यकाल में उन्होंने प्रशासनिक कार्यों के संचालन, विकास योजनाओं की मॉनिटरिंग तथा विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी कार्यशैली की सराहना प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ आम लोगों के बीच भी होती रही।

सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि यह प्रशासनिक फेरबदल व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: जेल प्रशासन के खिलाफ अरशद का मोर्चा, झालसा समेत कई अधिकारियों को भेजा पत्र

MOHSIN RAJA
Author: MOHSIN RAJA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!