Dumka: उपायुक्त की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन बैठक, छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता

Dumka: Disaster management meeting chaired by Deputy Commissioner, security arrangements at Chhath Ghats given top priority

Dumka: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन से संबंधित विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिए कि प्राकृतिक आपदा से जुड़े व्ययों का उपयोग प्रमाण पत्र (यूसी) तुरंत समर्पित किया जाए।

उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों को अपने-अपने प्रखंडों के छठ घाटों का निरीक्षण करने और वहां सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की पूरी जानकारी लेने का आदेश दिया। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि घाटों में पानी की गहराई का पता लगाने के लिए रस्सी लगाई जाए और आकस्मिक स्थिति से बचाव सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आपदा संबंधी आवेदन में कोई त्रुटि होने पर उसका शीघ्र निराकरण कर पुनः प्रेषित किया जाए। उपायुक्त ने सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने और छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

ये भी पढ़ें: नेशनल संथाल लिब्रेशन आर्मी प्रमुख रोहित मुर्मू असम में पुलिस मुठभेड़ में ढेर, Sahibganj में भी दर्ज हैं कई मामले

SANTOSH SINHA
Author: SANTOSH SINHA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!